फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: छात्राओं को दुर्गा शक्ति एप के बारे में बताया

Wed, 15 Jan 2025 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



यमुनानगर। पुलिस की सेफ सिटी टीम ने शहर की निजी एकेडमी में छात्राओं को क्राइम अगेंस्ट वूमेन, पॉक्सो एक्ट के प्रावधान, दुर्गा शक्ति एप, गुड टच व बैड टच, यातायात नियमों व साइबर अपराध के खिलाफ जागरूक किया गया। महिला थाना की एएसआई नीलम और पिंकी ने छात्राओं को दुर्गा शक्ति एप के बारे में बताया।
सेफ सिटी कार्यक्रम के तहत बच्चों को पॉक्सो एक्ट के प्रावधान व सजा के बारे में बताया गया। उन्होंने छात्रों को गुड टच व बैड टच के बारे अनेक उदाहरण देकर बताया कि किस तरह उन्हें अपने रिश्तेदारों, पारिवारिक जनों आस-पड़ोस में रहने वाले किसी भी आदमी को चाहे किसी भी उम्र का हो डरने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

अगर कोई भी व्यक्ति उन्हें गलत भावना से छूने की कोशिश करता है या गलत शब्द कहता है तो बिना डरे और बिना हिचकिचाहट के उनकी शिकायत करनी चाहिए ताकि व्यक्तियों को डर रहे और वह किसी भी गलत काम को करने से पहले सतर्क हो जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि कोई भी बात होती है तो तुरंत अपनी माता या अध्यापिका को जरूर बताएं। आपकी समस्या का समाधान न हो तो डायल 112 की मदद ली जा सकती है। उन्होंने सभी बच्चों को समझाया गया कि मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए अपने भविष्य पर फोकस करें। उन्होंने कहा कि अगर आप किसी भी प्रकार के साइबर क्राइम फ्रॉड का शिकार होते हो तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 डायल करें या अपने नजदीकी थाना चौकी में इसकी सूचना दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें