संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। महाराजा अग्रसेन कॉलेज में कंप्यूटर विभाग की ओर से पाॅवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन पर एक दिवसीय कार्यशाला लगाई गई। कार्यशाला में विद्यार्थियों को पीपीटी बनाने के गुर सिखाए गए।
कार्यशाला का शुभारंभ कॉलेज प्राचार्य डॉ. करुणा ने किया। प्राचार्या ने कहा कि पीपीटी से हम अपनी बात पारदर्शी रूप में दूसरों के सामने सरल तरीके से रख सकते हैं। विद्यार्थियों को कंप्यूटर तकनीक को आगे बढ़कर ग्रहण करना चाहिए। कंप्यूटर टेक्नोलॉजी ने मानव जीवन के कार्य सरल बना दिए हैं।
कंप्यूटर विभागाध्यक्ष प्रो. रणदीप ने कहा कि पाॅवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन या पीपीटी माइक्रोसॉफ्ट पाॅवर पॉइंट द्वारा दिया गया एक एप्लीकेशन है, जिस पर हम प्रेजेंटेशन बना सकते हैं। इसका इस्तेमाल ज्यादातर प्रोफेशनल या एजुकेशनल काम में किया जाता है। यह हमारे डाटा को स्लाइड के रूप में तैयार करने का काम करता है। पाॅवर प्वाइंट प्रोग्राम में एनिमेशन, फोटो, ग्रैफिक्स, वीडियो, बैकग्राउंड जोड़ सकते हैं। कार्यशाला में करीब 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने पीपीटी बनाने का अनुभव लिया।