भ्रमण के दौरान विद्यार्थी व अध्यापक। संस्थान
छछरौली। राजकीय कॉलेज छछरौली में शनिवार को सात दिवसीय कार्यशाला के समापन पर विद्यार्थियों को हिमाचल प्रदेश के कालाअंब स्थित निक्सी लैबोरेटरी कंपनी का भ्रमण कराया गया। कंपनी के हेड एचआर राजेश ने कंपनी की कार्यप्रणाली, उत्पादन प्रक्रिया, गुणवत्ता नियंत्रण व उद्योग के मानकों के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों ने औद्योगिक प्रक्रियाओं, प्रयोगशाला तकनीक व निर्माण के विभिन्न चरणों का अवलोकन किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने हिमालयन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस स्थित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लैब का दौरा किया। नेतृत्व प्राचार्य डॉ. सुनील तनेजा व डॉ. रुचिका वधवा किया। संवाद