फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों को दी राष्ट्रीय शिक्षा नीति की जानकारी

Sat, 15 Aug 2026 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान मौजूद विद्यार्थी, स्टाफ व अन्य। संस्थान
विज्ञापन
यमुनानगर। मुकंद लाल नेशनल कॉलेज में बीए, बीएससी और बीकॉम के विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। डॉ. रचना अग्रवाल ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति और परीक्षा प्रणाली की जानकारी दी।
विज्ञापन

डॉ. अमनदीप बत्रा ने महिला अध्ययन सेल और डॉ. राहुल सिंह ने राष्ट्रीय सेवा योजना की गतिविधियों से विद्यार्थियों को अवगत कराया। प्रो. परवीन खुराना ने उद्यमिता विकास क्लब अनुशासन और रैगिंग विरोधी नीति की जानकारी दी। लाइब्रेरियन अंजू नागपाल ने पुस्तकालय की सुविधाओं, जबकि डॉ. ममता ओबेरॉय ने एनसीसी के बारे में बताया। अन्य शिक्षकों ने रंगमंच, छात्रवृत्ति, रेड क्रॉस और कानूनी साक्षरता सेल की जानकारी दी। प्राचार्य डॉ. मनोहर गोयल ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए खेल, जिम, पुस्तकालय और अन्य सुविधाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें