फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच बढ़ाने को किया प्रेरित

Thu, 06 Mar 2025 03:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
प्रदर्शनी का अवलोकन करतीं मुख्य अति​थि व स्टाफ। स्वयं
विज्ञापन
यमुनानगर। मुकुंद लाल नेशनल कॉलेज के रसायन विभाग की केमिकल सोसायटी की ओर से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। यह दिवस भारतीय भौतिक वैज्ञानिक सीवी रमन की स्मृति में मनाया गया। इस दौरान प्राध्यापकों ने बताया कि यह दिवस 1928 में रमन प्रभाव की खोज का प्रतीक है। इस ऐतिहासिक खोज के लिए उन्हें 1930 में भौतिकी में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया। इस दौरान कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के रसायन विभाग के एसोसिएट प्रो. डॉ. संगीता सैनी ने हाइड्रोजन-द-फ्यूल ऑफ फ्यूचर विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने हाइड्रोजन को वाहनों में स्वच्छ ईंधन के रूप में प्रयोग करने के तरीकों के बारे जानकारी दी। यह ईंधन डीजल व पेट्रोल की तुलना में कम प्रदूषण करता है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों का रचनात्मक कौशल बढ़ाने के लिए रंगोली, पोस्टर और डॉक्यूमेंट्री मेकिंग गतिविधियां करवाई गई। जिसमें डॉ. रचना अग्रवाल, डॉ. ममता ओबरॉय, डॉ. अंकुर एवं डॉ. रामेश्वर ग्रोच निर्णायक मंडल में रहे। प्राचार्य डॉ. अनिल धवन ने सभी को बधाई दी। इस मौके पर प्रो. मनजीत रानी, डॉ. राजेश कुमार, प्रो. आशा रानी, डॉ. दलबीर आदि माैजूद रहे।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें