फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों को दी अधिकार और कर्तव्य की जानकारी

Fri, 22 May 2026 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
सरकारी स्कूल जठलाना में कार्यक्रम के दौरान मौजूद विद्यार्थी व अन्य। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जठलाना में शुक्रवार को लीगल लिटरेसी सेल के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को संविधान में मिले अधिकार और कर्तव्य की भी जानकारी दी गई।
कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं की ओर से दहेज प्रथा, बाल विवाह और अन्य सामाजिक समस्याओं पर विचार प्रस्तुत करने से हुई। सीजेएम सुमित्रा कादियान ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सामाजिक बुराइयों का केवल विरोध करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि समाज में जागरूकता फैलाने के लिए आगे आना भी जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बुराइयों के खिलाफ संघर्ष करने की भावना विकसित करनी होगी, तभी समाज से इन्हें समाप्त किया जा सकेगा। उन्होंने पॉक्सो एक्ट के बारे में जानकारी देते हुए लड़कों और लड़कियों दोनों को सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का शोषण स्वीकार नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य संगीता अरोड़ा ने कहा कि विद्यालय में समय-समय पर सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं और आगे भी किए जाते रहेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से इन कार्यक्रमों का लाभ उठाने क अपील की। कार्यक्रम में लीगल लिटरेसी सेल प्रभारी राजेश बत्रा सहित अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें