जगाधरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भटौली में विशेष जागरूकता शिविर लगाया गया। मुख्य वक्ता न्यायिक अधिकारी कनुप्रिया, पारस आहूजा व मनजिंद्र कौर ने विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार की कानूनी सहायता, उनके अधिकार व अन्य प्रावधानों के बारे जानकारी दी। पैनल अधिवक्ता वीपीएस सिद्धू ने विद्यार्थियों को मानव अधिकार, छुआछूत, नशा, नालसा की बाल हितैषी कानूनी सेवा योजना के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि बाल संरक्षण के लिए कानून में कई प्रावधान है। विद्यार्थियों को अपने अधिकारों व कर्तव्यों का भी ज्ञान होना चाहिए। संवाद