यमुनानगर। भारत निर्माण शिविर के तहत सोशल इंटर्नशिप कर रहे विद्यार्थियों के लिए बैंकिंग जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक की ब्रांच हेड पल्लवी धर्माणी ने सरकारी बैंक, स्मॉल फाइनेंस बैंक, कोऑपरेटिव बैंक, एनबीएफसी और माइक्रो फाइनेंस संस्थानों के बारे में जानकारी दी। साथ ही सेविंग, करंट, फिक्स डिपॉजिट और रिकरिंग डिपॉजिट खातों की विशेषताएं समझाईं। डिजिटल बैंकिंग, आईएमपीएस, भीम यूपीआई, आरटीजीएस तथा विदेशी मुद्रा विनिमय पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को आईबीपीएस प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में पूनम, खुशी, यशिका, नमिता, सुहानी, पूजा, महक, साक्षी सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद