फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों को स्टार्टअप की दी जानकारी

Sat, 17 Jan 2026 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। जेएमआईईटीआई इंजीनियरिंग कॉलेज के पर्सनेलिटी डेवलपमेंट विभाग एवं एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट सेल की ओर से शुक्रवार को विशेष जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता एमएसएमई जिला संसाधन के शशि ने विद्यार्थियों को उद्यमिता के महत्व, स्टार्टअप शुरू करने की प्रक्रिया, नवाचार आधारित सोच, स्वरोजगार के अवसरों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय की विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे स्टार्टअप इंडिया, मुद्रा योजना, क्रेडिट गारंटी योजना, सब्सिडी एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। संस्थान के निदेशक डॉ. विवेक शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस जैसे आयोजन विद्यार्थियों में नवाचार, नेतृत्व व आत्मनिर्भरता की भावना को सशक्त करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें