फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: छात्राओं को अच्छे और बुरे स्पर्श की दी जानकारी

Wed, 29 Jan 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सेफ सिटी टीम ने एक निजी स्कूल में छात्राओं को अच्छे और बुरे स्पर्श के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा क्राइम अगेंस्ट वूमेन, पॉक्सो एक्ट के प्रावधान, दुर्गा शक्ति एप, डायल 112, यातायात नियमों और साइबर अपराध के खिलाफ जागरूक किया।
महिला थाना की एएसआई नीलम व रिंकी ने छात्राओं को उनकी सुरक्षा संबंधित जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। उन्होंने लड़कियों को दुर्गा शक्ति ऐप के बारे में बताया। उन्होंने छात्रों को गुड टच व बैड टच के बारे अनेक उदाहरण देकर विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि किस तरह उन्हें अपने रिश्तेदारों, पारिवारिक जनों आस-पड़ोस में रहने वाले किसी भी आदमी को चाहे किसी भी उम्र का हो डरने की जरूरत नहीं है। अगर कोई भी व्यक्ति उन्हें गलत भावना से छूने की कोशिश करता है या गलत शब्द कहता है तो बिना डरे और बिना हिचकिचाहट के उनकी शिकायत करनी चाहिए ताकि व्यक्तियों को डर रहे और वह किसी भी गलत काम को करने से पहले सतर्क हो जाएं।
विज्ञापन

एएसआई नीलम ने छात्राओं को कहा कि आज के विद्यार्थी कल का भविष्य है। हमें सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। 18 वर्ष से कम आयु के तथा बिना लाइसेंस व हेलमेट के वाहन नहीं चलाना चाहिए। सभी प्रकार के नशे से दूर रहते हुए अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें