फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने किया विधानसभा का दौरा

Fri, 27 Feb 2026 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विधानसभा का भ्रमण करने के लिए पहुंचे विद्यार्थी। स्कूल - फोटो : मृतक राजेश दी​क्षित।
विज्ञापन
साढौरा। डीएवी कॉलेज साढौरा के 30 विद्यार्थियों और प्राचार्य सहित पांच शिक्षकों ने चंडीगढ़ स्थित हरियाणा विधानसभा का एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण किया। दौरे के संयोजक डॉ. योगेश सिंह मोहन ने बताया कि विद्यार्थियों ने दर्शक दीर्घा से विधानसभा की कार्यवाही देखी। विधानसभा अध्यक्ष ने स्वागत किया, जिससे सभी उत्साहित हुए। प्राचार्य डॉ. तेजवीर सिंह ने कहा कि ऐसे भ्रमण से विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया को नजदीक से समझने का अवसर मिलता है। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने सुखना झील और नाडा साहिब गुरुद्वारा के भी दर्शन किए। अंत में विधानसभा प्रशासन ओर से सभी को रिफ्रेशमेंट दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें