फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: लिखने में असमर्थ विद्यार्थियों को परीक्षा में मिलेंगे लेखक

Sun, 23 Nov 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएस) की परीक्षा 30 नवंबर को होगी। इस परीक्षा में विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों को विशेष सुविधा दी जाएगी। इसके तहत निशक्त, दृष्टिहीन व लिखने में असमर्थ विद्यार्थियों के लिए लेखक दिया जाएगा। इस संबंध में विद्यार्थियों को एक दिन पहले अपने केंद्र अधीक्षक को बताना होगा।
विभाग की ओर से परीक्षा के लिए विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। विद्यार्थी साइट पर जाकर आधार नंबर व जन्मतिथि भरकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा के लिए जिले में कुल सात केंद्र बनाए गए हैं। इस योजना के लिए प्रदेश भर से 54,611 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। वहीं, इस बार जिले से कुल 2080 विद्यार्थी यह परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

इस योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों चार साल तक 48 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाती। योजना का उद्देश्य जरूरतमंद मेधावी विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस परीक्षा में राजकीय विद्यालयों की आठवीं कक्षा के विद्यार्थी ही भाग ले सकते हैं। इसके लिए विद्यार्थी का सातवीं कक्षा राजकीय विद्यालय से उत्तीर्ण होना जरूरी है।
परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक प्रतिमाह एक रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। इस परीक्षा के लिए विद्यार्थी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट www.bseh.org.in व राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की वेबसाइट www.scertharyana.gov.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा में विद्यार्थियों की मानसिक योग्यता को जांचने के लिए गणित, विज्ञान व सामान्य ज्ञान पर आधारित 90 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके लिए तीन घंटे का समय दिया जाएगा और सभी प्रश्न वैकल्पिक होंगे। परीक्षा सुबह 11 बजे से दो बजे तक होगी और इसके लिए आधा घंटा पहले पहुंचना होगा।
विज्ञापन

इस केंद्र पर होंगे इतने परीक्षार्थी : परीक्षा के लिए सभी केंद्र शहर में बनाए गए हैं। इसके लिए डीएवी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन, डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोबिंदपुरी रोड, शहीद नवीन वैद्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुरानी सब्जी मंडी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल कॉलोनी, मुकंद लाल राष्ट्रीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन और न्यू ईरा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में केंद्र बनाए गए हैं। इसमें प्रत्येक केंद्र पर 312 विद्यार्थी होंगे, जबकि न्यू ईरा स्कूल में कुल 208 विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें