फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने रैली निकाल दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल चमरोड़ी में शुक्रवार को एनएसएस की ओर से दूसरा पर्यावरण जागरूकता शिविर लगा। एनएसएस प्रभारी पवन रोहिला ने बताया कि विद्यार्थियों में एनएसएस के माध्यम से समाज सेवा भाव पैदा होता है। कार्यक्रम में उन्हें पर्यावरण के बारे में जागरूक किया गया। दिवाली के अवसर पर वायु प्रदूषण होता है। पराली जलाने से भी वायु प्रदूषण होता है। हमें समझना चाहिए कि पराली का सदुपयोग करें। उसे जलाएं नहीं। पर्यावरण को शुद्ध रखने के प्रयास करें। प्रिंसिपल इंदिरा देवी ने विद्यार्थियों को पर्यावरण शुद्ध रखने के लिए जागरूक किया। मुकेश रोहिल व विपिन ने कहा कि हम पौधे लगाकर पर्यावरण को शुद्ध रख सकते हैं। इस अवसर पर एनएसएस विद्यार्थियों ने पेंटिंग की वहीं पर्यावरण जागरूकता रैली भी निकाली। मौके पर मुकेश रोहिल, विपिन, जसविंदर, निर्मल, सतीश, राजेश, रामपाल, विनोद, नीरज, मीनू, रूबी, मंजू, रेखा, आयुषी मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें