फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने ली संविधान पालन की शपथ

Fri, 27 Nov 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान उप​स्थित विद्यार्थी व शिक्षक। संस्थान
विज्ञापन
यमुनानगर। भारतीय संविधान में प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता एवं न्याय का अधिकार दिया गया है। यह बात सेठ जय प्रकाश पॉलिटेक्निक दामला के प्राचार्य संजीव सहगल ने वीरवार को संविधान दिवस पर कही। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष सुनील पंजेटा ने शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के पालन की शपथ दिलाई। सभी ने संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के आदर्शों को बनाए रखने तथा इन्हें अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और कर्मचारियों को संविधान के महत्व, नागरिकों के मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में प्रत्येक नागरिक की भूमिका पर चर्चा की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें