राजकीय विद्यालय जगाधरी में नशा न करने की शपथ लेते विद्यार्थी। प्रवक्ता
जगाधरी। राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। एएसआई नीलम कुमारी ने कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ उसके पारिवारिक एवं सामाजिक जीवन को भी प्रभावित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। विद्यालय की वरिष्ठ प्रवक्ता भारती अरोड़ा बताया ब्रह्माकुमारी संस्थान से पहुंचीं हेमलता, अमन और अरुण ने विद्यार्थियों को नशे के विरुद्ध शपथ दिलाई। कार्यक्रम में गुरविंद्र सिंह, अर्जुन गुप्ता, गायत्री, रचना कालड़ा, राजेश वर्मा, नवीन कुमार, राकेश धीमान इत्यादि उपस्थित रहे। संवाद