फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने ली शहर को स्वच्छ बनाने की शपथ

विज्ञापन
राजकीय विद्यालय लेबर कॉलोनी में स्वच्छता की शपथ लेते विद्यार्थी। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम की स्वच्छ भारत मिशन टीम द्वारा वार्ड नंबर 16 स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय, लेबर कॉलोनी में स्वच्छता की पाठशाला एवं स्वच्छता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।
स्मार्ट टीवी के माध्यम से विद्यार्थियों को ठोस कचरा प्रबंधन नियम-2026 की जानकारी दी गई। प्रस्तुति के जरिए कचरे को उसके स्रोत पर अलग-अलग करने, चार डिब्बों की व्यवस्था, गीले एवं सूखे कचरे का उचित प्रबंधन, कचरे के प्रसंस्करण, जैविक खाद बनाने, पुनर्चक्रण तथा वैज्ञानिक तरीके से कचरे के निस्तारण की प्रक्रिया समझाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन एक्सपर्ट आकाश कुमार ने विद्यार्थियों को बताया कि घरों और अन्य स्थानों पर कचरे को शुरुआत से ही अलग-अलग रखने से उसके प्रसंस्करण में आसानी होती है। इससे कचरे का बेहतर उपयोग किया जा सकता है और पर्यावरण बचाया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें