राजकीय विद्यालय कलावड़ में नशा मुक्ति की शपथ लेते विद्यार्थी। संस्थान
सरस्वतीनगर। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलावड़ में नशामुक्ति अभियान एवं विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने चार्टों के माध्यम से नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान को रेखांकित किया। भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता रक्षवीर सिंह ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों को नशे के विरुद्ध शपथ दिलाई गई। विद्यालय इंचार्ज हरजीत सिंह ने कहा कि युवा स्वस्थ समाज के निर्माण में भूमिका निभा सकते हैं। इस अवसर पर रविंद्र सिंह, कमल कुमार, राजीव कुमार, प्रमोद कुमार, अनिल कुमार, कौशल कुमार, राजेश कुमार, महेश कुमार, सविता रानी, कमलजीत मौजूद रहे। संवाद