सेक्टर-17 स्थित विश्वास पब्लिक स्कूल में दमकल विभाग की ओर से कार्यक्रम करवाया गया। जिसमें विद्यार्थियों को आगजनी की घटना से निपटने, बचने व दूसरों की सहायता करने के तरीकों के बारे बताया गया। दमकल कर्मचारियों ने विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों को अग्निशमन यंत्रों का प्रयोग करने की जानकारी दी। दमकल विभाग के विजय कुमार ने डेमो से आग पर नियंत्रण पाने बारे बताया। वहीं विद्यार्थियों को इस दौरान रखी जाने वाली सावधानियों और बचाव करने की जानकारी दी। यही नहीं विद्यार्थियों को आगजनी से स्वयं का बचाव करते हुए दूसरे की मदद करने की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों ने अग्निशमन यंत्रों का प्रयोग करके इसका व्यक्तिगत अनुभव प्राप्त किया। प्रधानाचार्या नीरज कलोहा विश्वास ने कहा कि सभी विद्यार्थियों व लोगों को हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि यदि कहीं रास्ते में फायर ब्रिगेड की गाड़ी दिखाई दे तो उन्हें तुरंत रास्ता दिया जाए, ताकि समय पर दुर्घटना ग्रस्त स्थान पर सहायता पहुंचाई जा सके। इस दौरान रश्मि गुप्ता, डिंपल, हरलीन, सीमा, पप्पू सिंह, विजय कुमार, ललित कालड़ा, प्रवीण, अमित सहित स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा।