विद्यार्थियों की ओर से बनाई गई रंगोली। संवाद
- फोटो : Yamuna Nagar
रादौर। पालीटेक्निक दामला के कंप्यूटर इंजीनियरिंग विभाग ने प्रतियोगिताओें का आयोजन किया। रंगोली, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, टैटू मेकिंग, दीया, कैंडल डेकोरेशन एवं दिवाली ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिताओं में करीब सौ छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्राचार्य अनिल कुमार बुद्धिराजा ने विद्यार्थियों की ओर से बनाई गई रंगोली एवं अन्य कृतियों को खूब सराहा। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों को अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अच्छा अवसर मिलता है। इस मौके पर कंप्यूटर विभाग की लेक्चरर रिचा खरबंदा, भूपेंद्र सिंह, डॉ. राजेश गर्ग, डॉ. विधि, दीपक, कंचन, गरिमा मौजूद रहीं। संवाद