फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने मंच से दिखाई भारतीय संस्कृति की झलक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दशहरा ग्राउंड में चल रहे तीन दिवसीय गीता जयंती महोत्सव का आज समापन हो जाएगा। मंगलवार को महोत्सव में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियां देकर संस्कृति की झलक दिखाई। जिसे देखकर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाकर उनका हौंसला बढ़ाया।
नगराधीश पीयूष गुप्ता ने प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थियों को अंत में पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत गीता प्रेरणा स्त्रोत ग्रंथ है और गीता के संदेश को सभी अपने जीवन में अपनाए ताकि सभी का जीवन धन्य हो सकें। उन्होंने कहा कि गीता में कर्म का संदेश दिया गया है और कर्म मन से होता है। श्रीमद्भगवत गीता में संदेश दिया गया है कि निराशा का जीवन में कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि गीता एकमात्र ऐसा ग्रंथ है जिसमें असत्य पर सत्य, अन्याय पर न्याय व अधर्म पर धर्म की जीत का स्पष्ट संदेश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने दी प्रस्तुतियां
जिला स्तरीय गीता महोत्सव में विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओं व कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। वीद्यावती इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने श्री कृष्ण-अर्जुन संवाद की प्रस्तुति दी, शीशु वाटिका स्कूल गांधी धाम जगाधरी के बच्चों ने नाटक, राधा-कृष्ण नृत्य की प्रस्तुति दी, सुमेर चंद जैन गीता विद्या मंदिर बूडिय़ा, गुरू नानक खालसा कॉलेज, सेकेर्ड हार्ट इंटरनेशनल स्कूल, दयाल सिंह पब्लिक स्कूल, न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी सुंदर प्रस्तुति दी। सांय के सत्र में मां सरस्वती म्यूजिकल ग्रुप, श्रीजी संर्कीतन मंडल द्वारा सांस्कृतिक भजन संध्या, सारंगी, नगाड़ा व बीन पार्टियों की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति रही। भजन संध्या के उपरांत श्रीमद्भगवद गीता जी की आरती में नगरवासी बढ़-चढक़र शामिल हुए और गीता जी की आरती की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें