फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिखाई प्रतिभा

Mon, 02 Nov 2026 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान उप​स्थित चेयरपर्सन व अन्य अति​थि। डीआईपीआरओ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। संत निश्चल सिंह पब्लिक स्कूल में रविवार को वार्षिक समारोह भाई गुरदास दी लाइट ऑफ विजडम करवाया किया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से अपनी प्रतिभा दिखाई।
हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन उषा प्रियदर्शी मुख्यातिथि और महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष ऋचा हानी पाहवा विशिष्ट अतिथि रहीं। इस दौरान शैक्षणिक, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। वहीं विद्यालय में लंबे समय से सेवाएं दे रहे शिक्षकों को भी उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि प्रियदर्शी ने कहा कि शिक्षा समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। शिक्षित और संस्कारवान युवा पीढ़ी ही देश को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकती है। विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ नैतिक मूल्यों, अनुशासन, आत्मविश्वास और सामाजिक जिम्मेदारियों की शिक्षा देना भी जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिक्षकों की विद्यार्थियों के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उनके मार्गदर्शन और मेहनत से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव है। आज की बेटियां और युवा पीढ़ी देश का भविष्य हैं। उन्हें शिक्षा और समान अवसर उपलब्ध करवाकर आत्मनिर्भर बनाना सभी की जिम्मेदारी है। विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा पहचानकर निरंतर मेहनत करनी चाहिए और जीवन में ऊंचे लक्ष्य निर्धारित करने चाहिए। इस दौरान विद्यालय चेयरमैन वरयाम सिंह, सचिव रूपेंद्र सिंह और निदेशिका डॉ. लीना खेड़ा इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें