फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मंच पर गीत, नृत्य और अभिनय से विद्यार्थियों ने बिखेरी प्रतिभा

विज्ञापन
तिलक राज चड्ढ़ा प्रबंधन एवं तकनीकी संस्थान में प्रतियोगिता के दौरान प्रस्तुति देतीं छात्राएं। स
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। तिलक राज चड्ढ़ा प्रबंधन एवं तकनीकी संस्थान में आयोजित तीन दिवसीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के दूसरे दिन विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से खूब तालियां बटोरीं। मंच पर किसी ने सुरों से समां बांधा तो किसी ने नृत्य और अभिनय के जरिये अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
एकल व सामूहिक नृत्य, एकल व सामूहिक गायन, माइम, मोनो एक्टिंग और प्ले से विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और कला का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के पहले चरण में भाषण, कविता और पेंटिंग प्रतियोगिताएं करवाई गईं। भाषण प्रतियोगिता में एमबीए की रिया प्रथम व बीसीए की प्रियांशी ने द्वितीय और एमबीए की दिशी तीसरे स्थान पर रहीं। कविता में एमबीए की पलक प्रथम, दिशी द्वितीय और बीसीए की अनन्या ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में बीसीए की प्रीती प्रथम, बीबीए की गीतिका द्वितीय और एमसीए संकाय की कोमल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में कल्चरल को-ऑर्डिनेटर पंजाबी डिपार्टमेंट के डॉ. निर्मल सिंह और एमएलएन कॉलेज से सहायक प्रोफेसर विधु अजमानी रहे। निदेशिका डाॅ. शैली गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम का समापन वीरवार को होगा। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा को मंच प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन


हिंदी और पंजाबी गानों से बांधा समा
वहीं, विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर प्रतिभा दिखाई। इस दौरान लावण्या एंड ग्रुप, अश्मीत एंड ग्रुप, कनक एंड ग्रुप, लक्ष्मी एंड ग्रुप, जिया एंड ग्रुप, जसमीत एंड ग्रुप, इशा एंड ग्रुप, शालिदा एंड ग्रुप और प्रभजोत एंड ग्रुप ने सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। गायन में बीसीए से प्रियांशी, केशवी, तुषार, अंकित, मोक्ष, ज्योत, बीबीए से खुशी, एमबीए से आर्यन ने हिंदी व पंजाबी गानों से समा बांधा। एकल नृत्य में बीबीए की निहारिका, अन्वी, महक, बीसीए गुराशिश, राधिका, हिमांशी, एमबीए से रिया, निधि, प्रिया, एमसीए से भावना ने एकल नृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें