फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: छात्राओं को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

Sat, 16 May 2026 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
प्राचार्य को पैड मशीन भेंट करतीं क्लब पदा​धिकारी। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। सरस्वती विद्या मंदिर में शुक्रवार को जागरूकता कार्यक्रम किया गया है। इस दौरान छात्राओं को उनके स्वास्थ्य व शारीरिक स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम इनर व्हील क्लब जगाधरी नॉर्थ जोन की ओर से करवाया गया।
प्रधान हिनू सिंघल ने छात्राओं की सुरक्षा एवं स्वच्छता के तरीकों के बारे में जानकारी दी। वहीं क्लब की ओर से सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन लगाई गई। इसका उद्देश्य छात्राओं में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समय पर पता लगाना है। इससे पहले शिविर में चिकित्सकों ने दंत, नेत्र व सामान्य स्वास्थ्य जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा विद्यार्थियों को स्वच्छता, अच्छे व बुरे स्पर्श, पौष्टिक आहार के महत्व के बारे में बताया। क्लब अध्यक्ष ने कहा स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता है और ऐसे प्रयासों से जागरूकता बढ़ती है। प्राचार्य सुमित जिंदल ने विद्यार्थियों को स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें