फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने किया वंदे मातरम् का गायन

Sun, 27 Sep 2026 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
साढौरा में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं   छात्राएं। प्रवक्ता
विज्ञापन
साढौरा। हरिचंद गीता विद्या मंदिर एवं हरियाणा विद्या मंदिर के संयुक्त तत्वावधान में नमामि भारत मनोकामना मंदिर मैदान में वंदे मातरम् का गायन किया गया। कार्यक्रम में शरबती देवी आदर्श जैन कन्या महाविद्यालय, शरबती देवी प्राइमरी विद्यालय तथा गुरु प्रेम सुख जैन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने भी हिस्सा लिया। मुख्य वक्ता तरुण ने वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर इसके ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष शालिनी शर्मा, ब्रह्म प्रकाश अत्री, संदीप परुथी, सुमंत जैन, रुचिका गोयल, शरबती देवी प्राइमरी विद्यालय की प्रधानाचार्या रीना, गुरु प्रेम सुख जैन पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या मीनू, हरियाणा विद्या मंदिर की प्रधानाचार्या अलका, हरिचंद गीता विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य प्रेम उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें