यमुनानगर। गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग की ओर से वसंत पंचमी के उपलक्ष्य में हस्तशिल्प एवं हथकरघा प्रदर्शनी लगाई गई। इसका उद्घाटन कॉलेज निदेशिका डॉक्टर वरिंदर गांधी ने किया। इस दौरान छात्राओं ने हाथों से बनी कलात्मक वस्तुओं को प्रदर्शित किया।
प्रदर्शनी में होने वाली बिक्री राशि का एक हिस्सा विभाग की ओर से दान में देने का निर्णय लिया गया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. हरविंदर कौर ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्राओं में जागरूकता लाने के साथ उन्हें अपने कौशल को निखारने का मौका प्रदान करते हैं। प्रदर्शनी के आयोजन में विभागाध्यक्ष बबीला चौहान, शम्मी बजाज, अनुराधा बंसल, ज्योति, समृद्धि तथा विद्यार्थी परिषद में सृष्टि, नेहा, साक्षी, तन्नू, विधि, पलविंदर, मुस्कान व समीक्षा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
-