फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने स्कूल में लगाए पौधे

Fri, 26 Sep 2025 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर

सार

जगाधरी के भमनौली राजकीय माध्यमिक विद्यालय में पौधरोपण अभियान आयोजित किया गया। इसमें छात्रों और शिक्षकों ने सक्रिय भागीदारी कर पौधों को गोद लिया। इस पहल से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ी है।
विज्ञापन
पौधरोपण करते विद्यार्थी व अध्यापक। स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगाधरी। पर्यावरण संरक्षण के तहत राजकीय माध्यमिक विद्यालय भमनौली खंड बिलासपुर में पौधरोपण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व हिंदुस्तान स्काउट्स एवं गाइड्स के जिला प्रेस सचिव महेंद्र सिंह कलेर ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों और अध्यापकों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। विद्यालय प्रांगण में नीम, पीपल, अमरूद, गुड़हल व अशोका सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। विद्यार्थियों ने अपने लगाए पौधों को गोद लिया और उनकी देखभाल का वचन भी दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें