फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: क्विज में छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रादौर। जेएमआईईटीआई इंजीनियरिंग कॉलेज के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के छात्रों ने अल्ट्राटेक सीमेंट की ओर से आयोजित राष्ट्रीय स्तर की सिविल इंजीनियरिंग क्विज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में इंडिया नेक्स्ट स्टीमुलस में विशेष पुरस्कार प्राप्त कर संस्थान व क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
प्रतियोगिता में देशभर के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों से भागीदारी देखने को मिली। संस्थान की टीम ने अपनी तकनीकी समझ, विश्लेषण क्षमता व सिविल इंजीनियरिंग के विविध विषयों पर उत्कृष्ट ज्ञान का प्रदर्शन करते हुए विशेष पुरस्कार अर्जित किया। प्रतियोगिता के लिए विद्यार्थियों ने सिविल इंजीनियरिंग के असिस्टेंट प्रोफेसर कर्ण वडेरा की अध्यक्षता में तैयारी की तथा अपने कौशल को प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्थान के निदेशक डॉ. विवेक शर्मा ने कहा कि यह सम्मान संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और छात्रों की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने छात्रों को भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें