प्रदर्शनी का अवलोकन करते स्कूल प्रबंधक व प्राचार्य। संस्थान
साढौरा। एसएस पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा एवं नवाचार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शनिवार को प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस प्रदर्शनी में कक्षा तीसरी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, गणित, कला एवं शिल्प तथा पर्यावरण संरक्षण से संबंधित आकर्षक मॉडल, चार्ट, पेंटिंग एवं हस्तनिर्मित कला का प्रदर्शन किया। शुभारंभ विद्यालय की प्रबंधन समिति सदस्यों एवं प्राचार्या डॉ. योगिता भाटिया ने किया। विद्यालय की प्रबंधन समिति ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए मॉडलों एवं परियोजनाओं का अवलोकन करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। संवाद