फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों को अधिकारों और सुरक्षा के लिए किया जागरूक

Thu, 26 Nov 2026 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। गांव टोपरा कलां स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला युवा विकास संगठन यमुनानगर की टीम ने महिला थाना और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से विद्यार्थियों को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में संगठन की ओर से पूजा और नैन्सी ने विद्यार्थियों को बाल विवाह, बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति और बाल तस्करी जैसी सामाजिक बुराइयों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बच्चों का शोषण और उनके अधिकारों का उल्लंघन गंभीर अपराध है। इस दौरान पॉक्सो अधिनियम और किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के बारे में भी विस्तार से बताया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया कि किसी भी प्रकार के शोषण, उत्पीड़न या अपराध की स्थिति में चुप नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों को देनी चाहिए। कार्यक्रम में बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि किसी बच्चे के साथ परेशानी, शोषण या उत्पीड़न होने पर इस नंबर पर संपर्क कर सहायता प्राप्त की जा सकती है। आयोजकों ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों को उनके अधिकारों, सुरक्षा और संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। साथ ही बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने के लिए बच्चों और समाज की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। उन्होंने बाल विवाह मुक्त भारत के निर्माण में सभी से सहयोग की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें