फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने रिफाइनरी में ली संयंत्र संचालन की जानकारी

Wed, 26 Jun 2024 05:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड पानीपत रिफाइनरी में नेशनल कॉलेज ऑफ पॉलिटेक्निक के छात्रों का एक दल शैक्षिक यात्रा पर गया। इस यात्रा का उद्देश्य छात्रों को पेट्रोलियम रिफाइनिंग और इंडियन ऑयल के संचालन के बारे में जानकारी प्रदान करना था।
छात्रों का स्वागत रिफाइनरी के वरिष्ठ अधिकारियों जीएम एसएस राय, डीजीएम बिपिन कुमार, मैनेजर उत्कर्ष मिश्रा ने किया। उन्होंने छात्रों को रिफाइनरी की विभिन्न प्रक्रियाओं और संयंत्रों के संचालन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। छात्रों को आधुनिक तकनीकों, सुरक्षा मानकों और पर्यावरण संरक्षण उपायों के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन

इंडियन ऑयल के अधिकारियाें ने कहा कि उन्हें खुशी है कि हम भविष्य के इंजीनियर और वैज्ञानिकों को हमारे रिफाइनरी के कामकाज के बारे में जानकारी प्रदान कर सकते हैं। इससे उन्हें उद्योग की वास्तविक स्थितियों को समझने और उनके शैक्षिक अनुभव को प्रायोगिक ज्ञान में बदलने में मदद मिलेगी। छात्रों ने रिफाइनरी के विभिन्न हिस्सों का दौरा किया और वहां की प्रक्रियाओं को नजदीक से देखा।
विज्ञापन

उन्होंने अपनी जिज्ञासाओं के समाधान के लिए सवाल पूछे, जिनका अधिकारियों ने संतोषजनक उत्तर दिया। एनसीपी कॉलेज के टीपीओ आशीष, अध्यापक लवकेश कुमार व तिनेश चंद ने इंडियन ऑयल के इस अतिथि सत्कार और जानकारी पूर्ण दौरे के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस यात्रा ने छात्रों को उद्योग के साथ एक महत्वपूर्ण संपर्क प्रदान किया है, जो उनकी पढ़ाई और करियर के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह यात्रा इंडियन ऑयल द्वारा छात्रों और शिक्षण संस्थानों के साथ बेहतर संबंध स्थापित करने और उद्योग-शिक्षा सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें