फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: खुशी से उछल पड़े विद्यार्थी, खूब बंटी मिठाई

Sat, 17 May 2025 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। जगाधरी। हरियाणा बोर्ड की दसवीं का परिणाम शनिवार को जारी हुआ। परिणाम जाने के लिए स्कूलों में विद्यार्थियों का तांता लगा रहा। ऐसे में शाम तक स्कूलों में विद्यार्थियों का आना-जाना लगा रहा। बोर्ड ने शनिवार सुबह दस बजे परिणाम जारी करने की घोषणा की थी। परिणाम दोपहर एक बजे आया। परिणाम आने के बाद स्कूलों में विद्यार्थियों का पहुंचना शुरू हो गया।
इस दौरान बोर्ड की साइट ने भी खूब परेशान किया। बोर्ड ने स्कूलों का गजट जारी नहीं किया। जिस कारण विद्यार्थियों को साइट के पोर्टल पर रोल नंबर और जन्मतिथि डालकर परिणाम देखना पड़ा। सभी स्कूलों ने इसी तरह एक-एक विद्यार्थी का परिणाम देखा। वहीं, दूसरी तरफ साइट भी बीच-बीच में अटकती रही। जिस कारण परेशानी हुई।
विज्ञापन

परिणाम देखने के बाद विद्यार्थी झूम उठे। चूंकि परिणाम बेहद शानदार रहा। इस दौरान जिले का परिणाम 93.24 प्रतिशत रहा। परिणाम देखकर अध्यापकों, विद्यार्थियों व अभिभावकों ने खूब खुशी मनाई। स्कूलों में अध्यापकों ने विद्यार्थियों का मुंह मीठा करवाकर बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षकों से आगामी पढ़ाई के लिए मार्ग दर्शन लिया और चर्चा की।
वंशिका ने पाए 93 प्रतिशत अंक
रादौर। आदर्श विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बहादुरपुर से हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले 24 विद्यार्थियों में 20 ने मेरिट में स्थान पाया। वंशिका ने 93 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में पहला, दिव्यांश कांबोज ने 91 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा व हितेश कांबोज ने 90 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। चौथे स्थान पर शगुन ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। स्कूल संचालिका सविता कांबोज ने विद्यार्थियों, अध्यापकों व उनके अभिभावकों को बधाई व शुभकामनाएं दी। मौके पर दीपक कुमार, मनीष कुमार, संगीता कंबोज मौजूद रहे। संवाद
दिव्या ने पाए 90 प्रतिशत अंक
रादौर। न्यू राइजिंग स्टार हाई स्कूल मंडौली से हरियाणा बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा देने वाले 21 विद्यार्थियों में 14 ने मेरिट में स्थान पाया। स्कूल के चेयरमैन रमनदीप सिंह व प्रिंसिपल हरमनदीप कौर ने बताया कि स्कूल की दिव्या शर्मा दुसानी ने 90 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में प्रथम स्थान पाया। मानसी कलानौर ने 88.2, नितिन सैनी ईश्वरपुर ने 88, राव केसर मंडोली ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल व माता पिता का नाम रोशन किया। संवाद
जसवंत ने 404 अंक लेकर किया स्कूल में टॉप
रादौर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बापा से हरियाणा बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा देने वाले 38 विद्यार्थियों में 30 ने मेरिट में स्थान पाया। प्रधानाचार्य सुभाष चंद ने बताया कि जसवंत सिंह ने 404 अंक लेकर स्कूल में प्रथम स्थान पाया। शमा खान ने 396 अंक से द्वितीय व देव सिंह ने 386 अंक से तृतीय स्थान प्राप्त किया। मौके पर योगेश शर्मा, राकेश पांचाल, सुरेश वर्मा, रजनी देवी, राजेंद्र मलिक, दीपचंद, प्रवीण कुमार, रीना देवी मौजूद रहे। संवाद
नीतिका 479 अंक लेकर स्कूल में आई प्रथम
सरस्वतीनगर। दहिया स्कूल का हरियाणा बोर्ड की दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। स्कूल की नीतिका ने 479 व दिया ने 478, श्रेया ने 451 अंक हासिल किए। प्रतिज्ञा ने 449, तनुषा ने 443, दिशा ने 438, सानिया ने 436, मन्नत ने 427, ऋतिक ने 426, पुष्कर ने 424 अंक प्राप्त किए। स्कूल प्रबंधक सुखदेव सैनी, दर्शन राणा व प्रधानाचार्य रजनी शर्मा ने विद्यार्थियों व अभिभावकों को बधाई दी।
सरस्वती स्कूल के 42 विद्यार्थियों का मेरिट में स्थान
जगाधरी। सरस्वती विद्या मंदिर से हरियाणा बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा देने वाले 127 विद्यार्थियों में 42 ने मेरिट सूची में स्थान बनाया और 109 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। प्रधानाचार्य सुमित जिंदल ने बताया कि आयुष व पारस ने 500 में से 447 अंक लेकर स्कूल में प्रथम स्थान पर रहे। संगीत विषय में हर्ष कुमार, सोनप्रीत व गुरमीत कौर ने और ड्राइंग विषय में श्रुति वर्मा व इशांक ने 100 अंक प्राप्त किए। अंग्रेजी में गीतिका ने 94, हिंदी में आयुष ने 94, सामाजिक विज्ञान में हर्षदीप सिंह ने 92 व विज्ञान विषय में पारस ने 100 अंक प्राप्त किए।प्रधानाचार्य सुमित जिंदल ने विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
वंशिका, रूचि और वंदना प्रथम
संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सालेहपुर के विद्यार्थियों ने हरियाणा बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा में शानदार परिणाम दिया। प्रधानाचार्य सुरेश कुमार ने शानदार प्रदर्शन के लिए विद्यार्थियों को बधाई दी। साथ ही शिक्षकों की मेहनत, मार्गदर्शन व समर्पण को सफलता का आधार बताया।
इतिहास के प्रवक्ता बलदेव ने बताया कि वंशिका, रूचि व वंदना ने 500 में से 450 अंक लेकर संयुक्त रूप से विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। राधिका ने 448 अंक लेकर द्वितीय और उर्वशी ने 446 अंकों लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। कुल 103 विद्यार्थियों में से 20 ने 400 से अधिक अंक अर्जित किए, वहीं 70 विद्यार्थी ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। प्रधानाचार्य ने विश्वास जताया कि आगामी वर्षों में विद्यालय के विद्यार्थी और भी ऊंचाइयों को छुएंगे।
गरिमा 96 प्रतिशत अंकों से स्कूल में प्रथम
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। नेशनल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कैंप का हरियाणा बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। स्कूल की गरिमा 96 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में प्रथम स्थान पर रही।
दीपिका ने 94 प्रतिशत अंकों से दूसरा व सुखप्रीत सिंह ने 93 अंकों से तीसरा स्थान हासिल किया। मेघा ने 90.2 प्रतिशत अंकों से चौथा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय प्रबंधक निर्मला पुंडीर व प्राचार्य राजीव कुमार ने टॉपर्स सहित सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी। कहा कि शत-प्रतिशत परिणाम और विद्यार्थियों की उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत व शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है। प्राचार्य राजीव कुमार ने कहा कि हमें गर्व है कि विद्यालय ने इस वर्ष भी शानदार प्रदर्शन किया है।
समीक्षा 95 प्रतिशत अंकों से स्कूल में प्रथम
व्यासपुर। सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल का हरियाणा बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। प्रिंसिपल सुबे सिंह पंजेटा ने बताया कि दसवीं कक्षा में 45 बच्चों ने मेरिट में स्थान हासिल किया। 60 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में स्थान बनाया। समीक्षा ने 95 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में पहला स्थान पाया। परी खान ने 94.9 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा, निकिता ने 93 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। वाइस प्रिंसिपल नितेश पंजेटा ने कहा कि इस उपलब्धि का श्रेय विद्यार्थियों व अध्यापकों की कड़ी मेहनत को जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद
106 विद्यार्थियों ने मेरिट में पाया स्थान

जगाधरी। श्री सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छोटी लाइन का 10वीं कक्षा में 188 में से 106 विद्यार्थियों ने मेरिट में स्थान पाया। 27 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जिसमे गणेश ने 97.6 प्रतिशत, अंक लेकर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। रोशनी ने 96.4 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। सृष्टि ने 95.4 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय व अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया। गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, कला, फिजिकल और म्यूजिक में बहुत से विद्यार्थियों ने 100 में से 100 अंक प्राप्त किए। प्रधानाचार्य सतीश गर्ग ने बच्चों को जीवन में मेहनत करते हुए आगे बढ़ने का संदेश दिया। संवाद
नव ज्ञान ज्योति के 25 बच्चों की आई मेरिट

व्यासपुर। नव ज्ञान ज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल व्यासपुर का हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी का परिणाम शत प्रतिशत रहा। स्कूल की प्रिंसिपल संगीत कौर ने मुंह मीठा कर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संगीत कौर ने बताया कि 10वीं कक्षा के 25 बच्चों ने मेरिट में स्थान हासिल किया। स्कूल की निधि चौहान ने 455 अंक, माही ने 422 अंक, माही रानी ने 413 अंक, रमनदीप कौर ने 415, पायल ने 405 अंक व प्रीतम ने 400 अंक हासिल किए उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि बच्चों को अपना लक्ष्य निर्धारित करके उच्च शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए। संवाद
शानदार रहा स्टार वे का परिणाम



संवाद न्यूज एजेंसी

यमुनानगर। स्टार वे वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खुर्दी का 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय के सभी बच्चे पास हुए। प्रथम स्थान पर मानवी कांबोज ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, दूसरे स्थान पर खुशी ने 96.2 प्रतिशत तथा तीसरे स्थान पर विधि 95.8 प्रतिशत और चौथे स्थान पर चाहत ने 94. 6 प्रतिशत अंक हासिल किए।
छात्रा शिवांकी ने 93.02 प्रतिशत, शगुन ने 92 प्रतिशत, नंदिनी ने 92.6 प्रतिशत, दीपिक्षा ने 91 प्रतिशत, विवेक ने 91 प्रतिशत, हर्ष ने 90.8 प्रतिशत, विशेष ने 90.5 प्रतिशत और शांतनु ने 90 प्रतिशत प्राप्त कर विद्यालय तथा माता-पिता का नाम रोशन किया। विद्यालय के 13 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।
36 बच्चों ने 80 से 90 प्रतिशत और 11 बच्चों ने 70 से 80 प्रतिशत, छह बच्चों ने 60 से 70 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विद्यालय की प्रधानाचार्य दीपमाला कांबोज ने अच्छे अंक प्राप्त करने वालों व अन्य सभी बच्चों को बधाई दी। गामी परीक्षाओं में भी इसी प्रकार अच्छा प्रदर्शन करने के लिए कहा। चेयरपर्सन स्नेहलता कांबोज ने भी सभी बच्चों को बधाई दी। मौके पर अध्यापक सुनीता सैनी, विक्रम मेहता, विजय सैनी, राकेश, राहुल, रजनी उपस्थित रहे।
मयंक स्कूल में प्रथम व साम्या द्वितीय
जगाधरी। शिवालिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल कलावड़ का 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। जिसमें मयंक अठवाल ने 485 (97 प्रतिशत) अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम, साम्या सैनी ने 484 (96.8 प्रतिशत) अंक प्राप्त कर द्वितीय, भूमि ने 480 ( 96 प्रतिशत) अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सानिया ने 94.8 प्रतिशत, पलक सैनी ने 94.6 प्रतिशत, यशिका धीमान ने 94 प्रतिशत, मानसी और वंश ने 92.6 प्रतिशत, अदिति सैनी और ट्विंकल ने 92.4 प्रतिशत, हरमनप्रीत कौर और याना ने 92 प्रतिशत, साहिबा और तनु ने 91.4 प्रतिशत, उदय सैनी ने 91.2 प्रतिशत और वंश सैनी ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।स्कूल प्रबंधक गुरचरण सैनी ने विद्यार्थियों, अध्यापकों और अभिभावकों को बधाई दी। संवाद
एंजल 94.6 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में अव्वल



संवाद न्यूज एजेंसी

यमुनानगर। न्यू हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 10वीं कक्षा का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। स्कूल की छात्रा एंजल ने सर्वाधिक 94.6 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधक समिति के चेयरमैन जीएस शर्मा ने सभी मेधावी बच्चों को मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी। जीएस शर्मा ने बताया कि मनीषा ने 93 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा, अक्षरा व रितिक 91.6 प्रतिशत अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे। इसी तरह लविश ने 90.8, हर्ष ने 89.8, रितिका ने 88 प्रतिशत, आरुषी ने 87.2, विश्व ठाकुर ने 87, आशिमा ने 86.6, दृष्टि ने 85.6, सागर ने 85.4, जिशांत ने 85, शिवम व तरणप्रीत ने 84.8, शिवम ने 82.4, जिया ने 80.6, यश ने 80.4 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल का नाम रोशन किया। प्रिंसिपल कमलेश सिक्का ने बताया कि विषयवार अंकों में गणित में 99, फिजिकल में 99, विज्ञान में 98, सामाजिक में 96, हिंदी में 94 अंक अर्जित किए। उन्होंने कहा कि यह बच्चों की मेहनत व अध्यापकों की लग्न का परिणाम है जो बच्चों ने यह मुकाम हासिल किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें