फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: छात्रा का चारा काटने की मशीन से कटा हाथ

Fri, 06 Mar 2026 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। थाना रादौर क्षेत्र के गांव बकाना में बुधवार सुबह पशुओं के लिए चारा काटते समय मशीन में हाथ फंसने से 16 वर्षीय 11वीं की छात्रा की आधी बाजू कट गई। हालत गंभीर होने के कारण उसे स्थानीय अस्पताल से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। गांव बकाना निवासी सोनी सुबह घर पर पशुओं के लिए चारा काट रही थी। इसी दौरान अचानक उसका बायां हाथ मशीन में फंस गया। परिजन उसे नजदीकी अस्पताल ले गए। सोनी के पड़ोसी रवि कुमार के अनुसार वीरवार को छात्रा का पेपर भी था। सोनी के पिता पप्पू लंबे समय से बीमार हैं और घर पर ही रहते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें