फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने दिए भाषण और सुनाईं कविताएं

Tue, 29 Apr 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। एमएलएन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को इको जर्नलिज्म गतिविधि कराई गई। इसमें कक्षा सातवीं व आठवीं के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने इको-जर्नलिज्म पर भाषण व कविताएं प्रस्तुत की।
विद्यार्थियों ने बताया कि इको जर्नलिज्म पत्रकारिता की एक शाखा है, जो पर्यावरणीय मुद्दों, मानव गतिविधियों व प्राकृतिक दुनिया के बीच संबंधों से संबंधित समाचार और कहानियों की रिपोर्टिंग पर केंद्रित है। विद्यार्थियों ने विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार रखे। इस गतिविधि का उद्देश्य सभी को बताना था कि पर्यावरण पत्रकार को सूचना एकत्र करते समय कितनी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने कहा कि हमारे पर्यावरण को बचाना हर व्यक्ति का कर्तव्य है, जो आज कई गंभीर समस्याओं से गुजर रहा है। यह गतिविधि प्रियंका विरदी, संध्या व आरती के मार्गदर्शन में हुई। प्रधानाचार्य प्रमोद ग्रोवर ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की और भविष्य में ऐसी गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें