स्वराज शिशु निकेतन स्कूल में प्रस्तुति देते विद्यार्थी। संस्थान
रादौर। शहर के स्वराज शिशु निकेतन स्कूल में रविवार को स्वराज अम्मा का जन्मदिवस मनाया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम रंगोली रखी गई, जिसके तहत विद्यालय परिसर रंगों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुकंद संस्थाओं के अध्यक्ष अशोक कुमार, भरत अग्रवाल, भावना अग्रवाल और वाणी ने किया। विद्यार्थियों ने योग, गुजराती, बंगाली, हरियाणवी और पंजाबी नृत्य के साथ शिव शक्ति की प्रस्तुति ने भी सभी का मन मोह लिया। मुकंद स्कूलों की निदेशक शशि बाटला ने विद्यार्थियों कीसराहना की। इस मौके पर विद्यालय के मैनेजर पंडित ज्ञान प्रकाश शर्मा, वाइस प्रेसिडेंट प्रमोद बंसल, डॉ. रमेश कुमार, डॉ. अजय शर्मा, डॉ. अनिल बुद्धिराजा, डॉ. संजीव कुमार गर्ग, डॉ. विवेक शर्मा, प्रमोद ग्रोवर उपस्थित रहे। संवाद