फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से बांधा समां

Sun, 13 Oct 2024 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। महाराजा अग्रसेन प्रबंधन एवं तकनीकी संस्थान में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में विभिन्न संकायों के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।
मुख्यातिथि संस्थान निदेशक डॉ. नरिंद्र सिंह राणा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं में करीब 100 विद्यार्थियों ने प्रस्तुति दी। इस दौरान हरियाणा सहित विभिन्न राज्यों की लोक परंपरा की झलक दिखाई दी। कार्यक्रम में सोलो सॉन्ग, सोलो डांस, कवि पाठ, भाषण, मोनो एक्टिंग, मिमिक्री, पेंटिंग, वाद्य यंत्र वादन और प्रश्नोत्तरी सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गई।
विज्ञापन

विद्यार्थियों शानदार समूह नृत्य प्रस्तुत किया। जिस पर सभी दर्शक झूम उठे। विद्यार्थियों की हरियाणवी व पंजाबी लोक नृत्य भांगड़ा पर प्रस्तुतियों पर सभी नाचने पर विवश हो गए। सहपाठियों ने हूटिंग करके प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। डॉ. नरिंद्र राणा ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभा को निखारना है। यह ऐसा मंच प्रदान है, जहां विद्यार्थी अपनी रचनात्मकता, कला और कौशल को प्रदर्शित कर सकते हैं।
इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों को आत्म-प्रेरित करते हैं और उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाते हैं। इससे विद्यार्थियों को एक दूसरे से संवाद करने, समूह में काम करने, दोस्त बनाने का भी अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि हर विद्यार्थी में अपनी विशेष प्रतिभा होती है, जो उनके व्यक्तित्व को संपूर्ण बनाती है। यदि इस प्रतिभा को मंच मिलता है इसमें निखार आता है और विद्यार्थी बुलंदियां प्राप्त करता है।
विज्ञापन


ये रहे प्रतियोगिताओं के परिणाम

सोलो सॉंग प्रतियोगिता में ऋषिता शर्मा ने पहला स्थान पाया। सोलो डांस में श्रुति ने प्रथम स्थान हासिल किया। काव्य पाठ में समीर प्रथम रहा। भाषण प्रतियोगिता में जागृति गाबा विजेता बनीं। मोनो एक्टिंग में अव्या अव्वल रही। मिमिक्री में मोहित ने पहले स्थान पर रहा। पेंटिंग में प्रिस्का ने विजेता बनी। निदेशक डॉ. नरिंद्र सिंह राणा, कंप्यूटर एप्लीकेशन विभाग प्रमुख डॉ. मीनाक्षी गुप्ता, प्रबंधन विभाग प्रमुख अनिशा छाबड़ा ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें