फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा

Fri, 02 Oct 2026 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
प्रतियोगिता में बनाए पोस्टर दिखाते विद्यार्थी। संस्थान
विज्ञापन
जगाधरी। स्वच्छता ही सेवा के संदेश को लेकर पावर ग्रिड स्टेशन भंभौली की ओर से स्थानीय सरकारी स्कूल मेेें विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गईं। विद्यार्थियों ने ड्राइंग, पोस्टर मेकिंग, निबंध लेखन और स्लोगन राइटिंग के माध्यम से स्वच्छता से जुड़े विचारों को कागज पर उकेरा। बच्चों ने स्वच्छता, सफाई और इसके प्रति लोगों को जागरूक करने से जुड़े विषयों पर अपनी कल्पनाशीलता दिखाई। पावर ग्रिड के कर्मचारियों ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन किया। विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अध्यापिका अनुराधा और शिक्षकों ने बच्चों को विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें