फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: 10वीं व 12वीं के शानदार परिणाम विद्यार्थी हुए खुश

Fri, 01 May 2026 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
परिणाम आने पर स्कूल में अध्यापकों  के साथ खुशी मनाते विद्यार्थी। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। आईसीएससी एवं आईएससी काउंसिल ने वीरवार को 10वीं व 12वीं का परिणाम घोषित कर दिया। इस बोर्ड का जिले में सेंट थॉमस एकमात्र स्कूल है। विद्यार्थियों ने बेहतरीन अंक प्राप्त कर कक्षा उत्तीर्ण की। शानदार परिणाम आने पर स्कूल में जश्न का माहौल रहा।

प्राचार्या डॉ. चंदना लाल ने बताया कि इस बार 10वीं के 277 परीक्षार्थी और 12वी में 201 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी और सभी ने अच्छे अंक प्राप्त किए। उन्होंने बताया कि दसवीं में गौरांग शर्मा, अथर्व गर्ग, रेयांश मित्तल ने सर्वाधिक 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया। रुद्रांश ने 97.4 प्रतिशत के साथ दूसरा और गीतिका ने 97 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

इसी तरह 10वीं में 55 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक लिए हैं। 97 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किए। 66 ने 70 प्रतिशत और 38 ने 60 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किए।

वहीं12वीं के मेडिकल संकाय में नव्या कपूर, सौरव ढल ने 95.25 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान पाया। 94 प्रतिशत अंक के साथ महक बतरा द्वितीय और 91 प्रतिशत के साथ लक्ष्य जैन तृतीय स्थान पर रहा। नॉन मेडिकल में अथर्व राणा ने सर्वाधिक 98.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। द्वितीय पर गुरजोत सिंह ने 95.2 प्रतिशत और तृतीय स्थान पर वरदान शर्मा ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन

वाणिज्य में भाविका ने 94.5 प्रतिशत के साथ प्रथम, 90.25 प्रतिशत के साथ अंशुमन द्वितीय और 90 प्रतिशत के साथ कुशाग्र तृतीय स्थान पर रहा। इस दौरान शानदार परिणाम आने पर प्राचार्या डॉ. चंदना लाल ने विद्यार्थियों, अभिभावकों व अध्यावकों को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें