फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: डांडिया उत्सव में धुनों पर झूमे विद्यार्थी

Wed, 21 Oct 2026 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जगाधरी के सरस्वती स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते विद्यार्थी। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। सरस्वती शिक्षण संस्थान जगाधरी में सोमवार की रात डांडिया उत्सव एवं सांझी प्रतियोगिता का आयोजन धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ किया गया। उत्सव में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने डांडिया की धुनों पर जमकर नृत्य किया।
कार्यक्रम में प्रदेश के शिक्षा, अभिलेखागार एवं संसदीय कार्य मंत्री महिपाल ढांडा मुख्य अतिथि रहे। विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर, हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग की अध्यक्ष बंतो कटारिया और हरियाणा स्टेट को-ऑपरेटिव एपेक्स बैंक के अध्यक्ष भारत भूषण जुयाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने किया। इसके बाद दुर्गा चालीसा का पाठ किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण डांडिया नाइट रही। हरियाणा कला परिषद, अंबाला मंडल से आए कलाकारों ने डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर उत्सव की शुरुआत की। विद्यार्थियों ने गणेश वंदना के साथ महाराष्ट्र का गोंदल, राजस्थान का घूमर, पश्चिम बंगाल का धुनुची नृत्य और पंजाब का भांगड़ा प्रस्तुत कर विभिन्न राज्यों की लोक संस्कृति की झलक दिखाई। बच्चों की प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा।
सांझी प्रतियोगिता में अभिभावकों ने दिखाई प्रतिभा
कार्यक्रम में अभिभावकों की ओर से तैयार की गई आकर्षक सांझियां प्रदर्शित की गईं। विजेता अभिभावकों सहित अन्य प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। रफल ड्रॉ के माध्यम से विजेताओं को पुरस्कार भी वितरित किए गए। बच्चों के मनोरंजन के लिए ऊंट और घोड़ा गाड़ी की सवारी तथा विभिन्न खेलों की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी प्रेम लता, मुख्यमंत्री कार्यालय के ओएसडी भोपाल खदरी, महापौर सुमन बहमनी, हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्य सुमन चौधरी, पूर्व मंत्री मदन चौहान, राजेंद्र धीमान, जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश सपरा मौजूद रहे। कार्यक्रम के आयोजन में प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मुकेश गर्ग, उपप्रधान राम गोयल, सचिव विनोद गुप्ता, कोषाध्यक्ष संजय गुप्ता और सह सचिव सुनील पंचदेव का सहयोग रहा।

जगाधरी के सरस्वती स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते विद्यार्थी। प्रवक्ता

जगाधरी के सरस्वती स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते विद्यार्थी। प्रवक्ता

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें