फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: प्रतिभा खोज समारोह में विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियों से मचाई धूम

Wed, 30 Oct 2024 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



जगाधरी। एसडी प्रबंधन एवं तकनीकी संस्थान में मंगलवार को प्रतिभा खोज एवं दिवाली महोत्सव करवाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों की विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इस दौरान विद्यार्थियों ने फिल्मी गीतों पर डांस प्रस्तुत कर सभी को नाचने पर विवश कर दिया।
इसके अलावा सोलो डांस, गीत, भगवान धनवंतरी वंदना पर प्रस्तुति दी। वहीं, गरिमा एंड ग्रुप ने ग्रुप डांस प्रस्तुत कर सभी को नाचने पर विवश कर दिया। देवांशु ने गाना सुनाकर सभी का मनोरंजन किया। आदित्य व कशिश ने डांस से समा बांधा। इस दौरान मनाया व अंशिका ने बिना आग के खाना बनाकर पहला स्थान पाया। वहीं, सोलो डांस में ज्योति ने पहला स्थान पाया।
विज्ञापन

गरिमा, सुमित, पुनीत की टीम ने प्रश्नोत्तरी में पहला स्थान पाया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने गिद्दा, भांगड़ा, स्किट, गिद्दा, राजस्थानी, हरियाणवी लोक नृत्य से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में संस्थान निदेशिका डाॅ. शैली गुप्ता मुख्यातिथि और कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कहा कि संगीत व नृत्य के बिना जीवन नीरस है। नृत्य संगीत एक कला व साधना है। सभी को इसका सम्मान करना चाहिए। विद्यार्थियों को बहुमुखी प्रतिभा संपन्न होना चाहिए। उन्होंने नए विद्यार्थियों को संस्थान की उपलब्धियों के बारे में बताया। इस दौरान विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों ने संस्थान में दीये जलाकर दिवाली मनाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें