फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से मचाई धूम

Tue, 03 Sep 2024 05:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में वाणिज्य विभाग की ओर से बीकॉम व बीबीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर पार्टी करवाई गई। पार्टी में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न गतिविधियां करवाई गई, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. सीमा गुप्ता ने कहा कि पढ़ाई के साथ इस तरह की गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है। सभी विद्यार्थी एक दूसरे से रूबरू होकर एक साथ लक्ष्य की प्राप्ति की ओर बढ़ सकते हैं। पार्टी समन्वयक डॉ. एमएल सिंगला ने बताया कि कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गायन, शायरी, नाटक प्रस्तुत किया। वहीं, समूह गान व नृत्य से समा बांधा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीकॉम व बीबीए अंतिम व द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने फ्रेशर्स का स्वागत किया। बीकॉम प्रथम वर्ष से कशिश मिस फ्रेशर व चेतन मिस्टर फ्रेशर चुने गए। वहीं, बीबीए प्रथम वर्ष से मिस फ्रेशर साक्षी व मिस्टर फ्रेशर काव्या बने। सांस्कृतिक विभाग की अध्यक्षा डॉ. वीरा रानी ने सभी विद्यार्थियों की प्रस्तुति के लिए मार्ग दर्शन किया। इस दौरान डॉ. अनिता ढ़िगरा, डॉ. विजय चावला, डॉ. अनिल, डॉ. राखी, हीना आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें