फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षित करने का संदेश

Sat, 25 Apr 2026 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विश्व पृथ्वी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद विद्यार्थी व शिक्षक। संस्थान - फोटो : विद्यालय में सचिन शुक्ला को मिठाई ​खिलाते प्रबंधक व अन्य।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पर्यावरण पर्यावरण संरक्षित करने का संदेश दिया। यह कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. सुनील तनेजा के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम अधिकारी दीपिका वैष के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के पहले दिन पौधरोपण अभियान चलाया गया, जिसमें नींबू, लौंग, एलोवेरा व अपराजिता सहित कुल सात पौधे रोपे गए। इस दौरान विद्यार्थियों ने पौधों की देखभाल करने का संकल्प भी लिया। दूसरे दिन विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। फेस पेंटिंग व रंगोली प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण के संदेश को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

इसके साथ ही पर्यावरण विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण एक प्रभावशाली नाटक रहा, जिसमें गणपति विसर्जन, कचरा निस्तारण की गलत प्रक्रियाएं और वनों की कटाई जैसी समस्याओं को उजागर किया गया। साथ ही बिजली की बचत और कागज के सीमित उपयोग का संदेश दिया गया।



दूसरी ओर महाविद्यालय के लीगल लिटरेसी सेल, ईको क्लब एवं वनस्पति विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में भी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें पांच टीमों ने भाग लिया, जिसमें टीम ई ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम के सदस्य बीसीए प्रथम वर्ष के कार्तिक गुलाटी, अनुज व अभिषेक सैनी रहे। टीम डी द्वितीय और टीम तीस तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. सुनील तनेजा ने प्रतिभागियों व आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी और पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करते हैं। इस अवसर पर डॉ. नवनीत गर्ग, डॉ. ऋतु, स्वाति, डॉ. मुकुल, डॉ. भावना एवं मंजू सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें