फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Wed, 18 Nov 2026 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान योग की प्रस्तुति देते प्रतिभागी। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मुकंद लाल पब्लिक विद्यालय सरोजनी कॉलोनी में मंगलवार को दो दिवसीय वार्षिक उत्सव का शुभारंभ हर्षोल्लास से हुआ। पहले दिन का समारोह मेरे सपनों की दुनिया, मेरा विद्यालय विषय पर आधारित रहा। इसमें विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
समारोह का शुभारंभ मुकंद लाल शिक्षण संस्थाओं के उपाध्यक्ष डॉ. रमेश कुमार, विद्यालय प्रबंधक शशि बाटला, विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के प्राचार्य एवं शिक्षाविदों ने किया। प्राचार्या सीमा कटारिया ने विद्यालय की शैक्षणिक और पाठ्येतर गतिविधियों की उपलब्धियों तथा विकास संबंधी कार्यक्रमों की जानकारी दी।
विज्ञापन

नर्सरी के बच्चों ने हम सभी बच्चे हैं और रहस्यमयी जल की दुनिया प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। तीसरी के बच्चों ने शास्त्रीय नृत्य से भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई। एलकेजी और दूसरी के बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पहली के विद्यार्थियों ने गोवा नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि यूकेजी के बच्चों ने संभावनाओं एवं प्रतिभाओं का दर्पण और एलकेजी के विद्यार्थियों ने सितारे जमीन पर प्रस्तुति से प्रतिभा दिखाई।
छठी के विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, मानवता, प्रेम और विश्व शांति का संदेश दिया। चौथी के बच्चों ने मीरा बाई की भक्ति पर आधारित प्रस्तुति दी। वंदे मातरम से देशभक्ति की भावना जगाई, पांचवीं के विद्यार्थियों ने अमृत धारा प्रस्तुति से नदियों के महत्व और उनकी पवित्रता बनाए रखने का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने योग का महत्व नृत्य और प्रस्तुति से समझाया। वहीं, पंजाबी लोकनृत्य भांगड़ा ने खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन

इस दौरान पहली से पांचवीं तक के विद्यार्थियों को विभिन्न उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत किया गया। डॉ. रमेश कुमार ने सभी को बधाई दी। शशि बाटला ने कहा कि विद्यालय बच्चों के लिए ऐसा संसार है, जहां शिक्षा के साथ संस्कार मिलते हैं और उनकी प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान से हुआ।

कार्यक्रम के दौरान योग की प्रस्तुति देते प्रतिभागी। संस्थान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें