फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छता का संदेश

Fri, 09 Oct 2026 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
शहर के स्वर्ण जयंती पार्क में सफाई करते विद्यार्थी। प्रवक्ता
विज्ञापन
यमुनानगर। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर निगम की स्वच्छ भारत मिशन की टीम ने वार्ड नंबर-16 स्थित स्वर्ण जयंती पार्क लेबर कॉलोनी में विशेष सफाई एवं जागरूकता अभियान चलाया। अभियान में राजकीय माध्यमिक विद्यालय लेबर कॉलोनी के विद्यार्थियों ने पार्क में पड़े कचरे को एकत्रित किया और लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाने के लिए जागरूक किया। प्रधानाचार्या मुक्ता, विद्यार्थियों और शिक्षकों स्वच्छता की शपथ ली। स्वच्छ भारत मिशन के विशेषज्ञ आकाश कुमार व गगन बेनीवाल ने विद्यार्थियों और स्थानीय नागरिकों को कचरे के उचित निस्तारण के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों को समझाया गया कि स्वच्छ शहर की शुरुआत छोटी-छोटी जिम्मेदारियों से होती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें