फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने नाटक से दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश

Wed, 21 Oct 2026 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
बूड़िया पार्क में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते विद्यार्थी। संस्था
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दशहरे के अवसर पर माई भारत यमुनानगर के तत्वावधान में बूड़िया में स्वच्छता अभियान और नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और परिवार व समाज के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया।
विद्यार्थियों ने बूड़िया पार्क में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की। उन्होंने लोगों से सार्वजनिक स्थलों पर कचरा नहीं फैलाने और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। साथ ही शहर को स्वच्छ, सुंदर और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया। विद्यार्थियों ने स्वच्छता का पालन करने और दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। जिस प्रकार रावण दहन कर बुराइयों पर विजय का संदेश दिया जाता है, उसी प्रकार समाज से नशे और गंदगी को समाप्त करने के लिए भी सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर संगीता, प्रिया, आलिशा, आकांक्षा, प्रीति, निशा, शिवानी, रजनी, अरुण, सुखविंदर, सत्यम, वसीम, यश गुप्ता सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें