फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने मनाया राष्ट्रीय बालिका दिवस

Sun, 25 Jan 2026 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यासपुर। राजकीय महाविद्यालय अहड़वाला में शनिवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। कार्यक्रम साक्षरता प्रकोष्ठ संयोजक प्रो. मोहिंद्र के नेतृत्व में हुआ। प्राचार्या डॉ. सर्वजीत कौर ने कहा कि यह दिवस बालिकाओं की सुरक्षा और उनके विकास के लिए मनाया जाता है। बालिकाएं हमारे देश की नींव हैं। उपप्राचार्य डॉ. रमेश धारीवाल ने कहा कि बालिकाओं के विकास के लिए उनका शिक्षित होना जरूरी है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। कार्यक्रम का संचालन डॉ. बलबीर कुमार ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें