फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने स्कूल में मनाया दशहरा

Tue, 20 Oct 2026 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल में दशहरा मनाते विद्यार्थी। संस्थान
विज्ञापन
यमुनानगर। कैंप स्थित स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल में दशहरे का पर्व उत्साह, श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के निदेशक विकास कंबोज और मेघा कांबोज ने विद्यार्थियों को भगवान श्रीराम के जीवन से प्रेरणा लेते हुए सत्य, साहस, मर्यादा, धर्म और कर्तव्यनिष्ठा जैसे जीवन मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों को बताया गया कि जिस प्रकार भगवान श्रीराम ने रावण पर विजय प्राप्त की, उसी प्रकार प्रत्येक व्यक्ति को अपने भीतर के अहंकार, क्रोध, असत्य और घृणा को दूर कर अच्छाई के मार्ग पर चलना चाहिए। प्रधानाचार्या पूजा बख्शी ने दशहरे की शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें