कॉलेज से घर जा रही एमसीए प्रथम वर्ष की छात्रा मलिकपुर निवासी मानसी से भरे बाजार में बाइक सवार युवक मोबाइल झपट ले गया। पुलिस ने मामले में अज्ञात युवक पर केस दर्ज कर लिया है।
मलिकपुर बांगर निवासी मानसी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह महाराजा अग्रसेन कॉलेज जगाधरी से एमसीए कर रही है। रोज की तरह वह बस से कॉलेज गई थी। दोपहर बाद वह कॉलेज से बस से बिलासपुर बस स्टैंड पर पहुंची। बस स्टैंड से वह पैदल पैदल मेन बाजार बिलासपुर से होती हुई चोराही मोड़ की तरफ जा रही थी। जब वह बाजार में काली माता मंदिर मोड़ के नजदीक पहुंची तो पीछे से बाइक सवार युवक आया। इससे पहले वह कुछ समझ पाती बाइक सवार युवक ने उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया। मोबाइल छीनते ही आरोपी युवक कपालमोचन की तरफ तेज गति से भाग गया। उसने शोर मचाया और आरोपी को पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी भाग निकला। पुलिस ने मामले में मानसी की शिकायत पर अज्ञात युवक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।