फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: छात्रों को दिलाई पर्यावरण संरक्षण की शपथ

विज्ञापन
विद्या​र्थियों को पौधे वितरित करते भाजयुमो जिलाध्यक्ष व अन्य। प्रवक्ता
विज्ञापन
जगाधरी। पर्यावरण संरक्षण के तहत नीलकंठ हाई स्कूल में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम हुआ। इसमें भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी मुख्यातिथि रहे। निश्चल चौधरी ने विद्यार्थियों को पौधरोपण के महत्व के बारे में जानकारी दी और मां के नाम एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। विद्यार्थियों को निशुल्क पौधे भी वितरित किए गए। भाजपा जगाधरी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कृष्ण खादरी, पार्षद जयंत स्वामी, पीडी स्वामी, पूजा धीमान सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें