फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी यमुना नहर में डूबा बीबीए का छात्र

Sat, 29 Aug 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दादूपुर हेड पर पिकनिक मनाने आए तीन छात्रों मेें से एक दादुपुर गांव के पास नहर में डूब गया। देर शाम तक युवक की नहर में तलाश जारी रही। मृतक बीटेक का छात्र था। बुड़िया पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन


शुक्रवार को पुरानी अनाज मंडी निवासी अभिषेक (19) अपने साथी हार्दिक व हरसिमरन के साथ दादूपुर हेड पर घूमने के लिए गया था। बताया जा रहा है कि जब कार से घर लौट रहे थे, तो रास्ते में दादूपुर गांव के पास अभिषेक ने पश्चिमी यमुना नहर में नहाने की इच्छा जाहिर की। उन्होंने गांव के नजदीक कार रोक ली। अभिषेक नहर में नहाने चला गया।

जबकि हार्दिक व हरसिमरन नहर किनारे बैठ गए। अभिषेक एक बार तो पश्चिमी यमुना नहर में नहाकर निकल आया। लेकिन वह फिर से नहाने चला गया। जब उसने नहर में डुबकी लगाई, तो वह बाहर नहीं आया।
विज्ञापन


कुछ देर इंतजार करने के बाद हार्दिक व हरसिमरन ने इसकी सूचना उसके परिजनों तथा पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस व परिजनों ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया और नहर में डूबे अभिषेक की तलाश शुरू कर दी। अंधेरा होने तक अभिषेक का कोई सुराग नहीं लग पाया था। पुलिस के मुताबिक अभिषेक बीबीए का छात्र है, जबकि हरसिमरन व हार्दिक बीटेक कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें