कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को संबोधित करती मुख्य वक्ता। स्कूल
- फोटो : ARchive
व्यासपुर। राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा में 17वां रैंक हासिल करने वाली विद्यालय की पूर्व छात्रा सिमरन कौर के सम्मान में समारोह करवाया गया। एसडीएम पद पर चयनित सिमरन कौर का विद्यालय पहुंचने पर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वाइस प्रिंसिपल डॉ. राजीव ग्रोवर ने की। सिमरन कौर ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की योजनाबद्ध तैयारी करनी चाहिए। इसके लिए सही मार्गदर्शक का चयन भी जरूरी है, जो उन्हें उचित दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर सके। संवाद